नई दिल्ली, फरवरी 6 -- संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने जब एक किताब का हवाला देकर बीजेपी पर हमला शुरू किया तो बीजेपी भी एक किताब ले आई। बुधवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कई प्रकाशित और प्रतिबंधित किताबों के कवर लेकर संसद पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस पर इतिहास छिपाने का आरोप लगाया और लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। अब निशिकांत दुबे ने कहा है कि वह नेहरू-गांधी परिवार को लेकर एक पुस्तकालय खलेंगे जिसमें बहुत सारी किताबें होंगी। दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, नेहरू गाँधी परिवार के कारनामों,उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार,उनकी नीतियों के कारण देश को हुए नुक़सान तथा व्यक्तिगत कार्यकलाप के कारण देश को हुए नुक़सान पर एक पुस्तकालय बनाने का मैंने निर्णय लिया है । आप सभी लोगों से मुझे सहयोग,सुझाव की आवश्यकता है । यह पुस्तकालय आने वाले पीढ़ि...