आगरा, अक्टूबर 2 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में खंदारी स्थित बगीची में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और रामधुन गाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि गांधीजी ने समूचे विश्व को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनके विचारों और आदर्शों से हमारे अंदर एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है। कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने कार्यकाल में सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से देश का नेतृत्व किया। उनका दिया गया नारा 'जय जवान, जय किसान आज भी देश के किसानों और सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है। बुरहान शमसी, संतोष दीक्षित, डॉ. मधुरिमा शर्मा, अहमद हसन, गीता सिंह, याकूब शेख, स्वामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.