अररिया, दिसम्बर 28 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार झा ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी ध्वज फहराकर किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, तपस्या, अहिंसा और देश की आज़ादी में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय की स्थापना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.