पटना, जनवरी 3 -- बापू टावर की ओर से महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित इंटर्नशिप के तहत साक्षात्कार के बाद चयनित इंटर्न्स गुंजा कुमारी, नितेश आनंद, विशाल कुमार दुबे, जस्सी कुमार एवं मो नौशाद को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने किट उपलब्ध कराया। इसमें इंटर्नशिप से संबंधित दिशा-निर्देश एवं नियमावली की जानकारी दी गई है। ये इंटर्न विभिन्न विश्वविद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत और उत्तीर्ण हैं। गूंजा कुमारी महात्मा गांधी केंद्रीय विवि से बौद्ध अध्ययन में पीएचडी कर रही हैं। जस्सी कुमार बीएचयू से कला इतिहास में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। मो. नौशाद आलम वीर कुंअर विवि से इतिहास में और विशाल कुमार दुबे इसी विवि से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं, जबकि नीतेश आनंद मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विवि से स्नातकोत्तर की उपाधि ...