अररिया, जनवरी 31 -- अररिया, वरीय संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय परिसर में स्थापित गांधी प्रतिमा पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को नमन किया। प्रात: कालीन सभा में विद्यालय के कला शिक्षक मूर्तिकार राजेश कुमार ने बच्चों को शहीद दिवस के अवसर पर देश के लिए शहीद होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और महात्मा गांधी के बलिदान को याद कराते हुए देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर बच्चों व अन्य ने गांधी जी के आदर्श जीवन को आत्मसात का संकल्प लिया। साथ ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को अपनाने और जीवन का हिस्सा बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.