बोकारो, फरवरी 1 -- जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर-9 मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। ।जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी ने कहा गांधी जी का संदेश आज भी प्रासंगिक है जो सत्य, अहिंसा,सदभावना,सर्वधर्म समन्वय और भाईचारे के मूलमंत्र के सहारे देश को गुलामी से आजाद करबाया। यह दिवस गांधी जी को याद करने का ही नही बल्कि उनके बिचारों को आत्मसात करने का है। कार्यक्रम मे शंकर कुमार,आर बी चौधरी, रामा रवानी, सुरेश प्रसाद, प्रमोद कुमार, विमल चंद रवानी, एस के पी साव, सुनील चौधरी, सतेन्द्र कुमार,जितेन्द्र कुमार सिंह, इमरान अंसारी, राजेश सिंह, चितू मोदक, विजय कुमार साह, अभिषेक महतो, राजेश कुमार, हरेंद्र लहरी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...