कटिहार, दिसम्बर 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि सर्वोदय आश्रम गांधी घर में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 2 फरवरी को महात्मा गांधी के पुण्य स्मृति दिवस के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में आश्रम से जुड़े सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। गांधी जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, स्वच्छता, अहिंसा एवं सत्य के संदेश को रेखांकित करने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन में प्रार्थना सभा, विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और युवाओं को गांधी विचारधारा से जोड़ने पर सहमति जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...