गिरडीह, अक्टूबर 4 -- डुमरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस प्रखंड कमिटी द्वारा जामतारा पंचायत सचिवालय के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पण कर नमन किया। कार्यकर्ताओं ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं जय जवान,जय किसान के नारा को बुलन्द करने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, युवा कांग्रेस के गुड्डू मल्लिक, युसूफ अंसारी, खुर्शीद अंसारी अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के प्रखंड अध्यक्ष छोटू शर्मा, संदीप महतो, दीपक जैन आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...