भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में शनिवार को कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति और गांधी जयंती प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गांधी जयंती प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए 76 स्कूलों से संपर्क किया गया है। अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता का मूल्यांकन स्कूलों के प्राध्यापकों की निर्णायक मंडली करेगी। बैठक में मो. महबूब आलम, सुभाष कुमार प्रसाद, वीणा सिन्हा, अनीता शर्मा, वासुदेव भाई, संजय कुमार, डॉ. शाहिद, अरविंद कुमार रामा, मो. तस्निन केसर, डॉ. सुनील अग्रवाल, मो. शहबाज, प्यारी देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...