रामगढ़, सितम्बर 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर रविवार को शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के सौजन्य से गांधी चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों ने विश्व शांति और सद्भाव के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक शांति पाठ से हुई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित लोगों ने युद्ध रहित विश्व की परिकल्पना को साकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा विश्व विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। कई देश युद्ध की आग में जल रहे हैं और इसकी विभीषिका का असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है। बच्चे और महिलाएँ शोषण का शिकार हो रही हैं। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.