कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा। सूचना अधिकार मंच के सचिव आर. के. बसंत द्वारा कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों को अपनी-अपनी बात रखने के लिए एक सार्वजनिक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 12 फरवरी को कोडरमा बाजार स्थित गांधी चौक पर शाम को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सभी 13 प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया है। मंच के माध्यम से सभी प्रत्याशी कोडरमा नगर पंचायत के विकास की अपनी-अपनी रूपरेखा एवं विजन आम मतदाताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसका उद्देश्य मतदाताओं को प्रत्याशियों के विचारों और योजनाओं को सीधे सुनने व समझने का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे बेहतर और योग्य अध्यक्ष का चयन कर सकें। कार्यक्रम के आयोजन के लिए निर्वाची पदाधिकारी से प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान...