हाजीपुर, जुलाई 2 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज के गांधी चौक टावर पर लगा ग्रेनाइट उखड़ कर गिर जाने पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत हुए कार्य पर अंगुली उठने लगी है। लगभग छह महीने पहले ही लालगंज गांधी चौक टॉवर का सौंदर्यीकरण किया गया। रंग-रोगन कर इसे सजाया गया। टॉवर के पिलर को ग्रेनाइट से आकर्षक रूप दिया गया। जिसका उद्घाटन लालगंज विधायक संजय सिंह ने किया। मगर कुछ महीने में ही ग्रेनाइट उखड़ कर जमीन पर बिखर गया। इसको लेकर लालगंज मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया गणेश राय और बाजार के व्यवसाई विकास रंजन ने कड़ी आपत्ति जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.