पटना, जुलाई 4 -- गंगा नदी का जलस्तर गांधी घाट पर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 48 घंटे में गांधीघाट के पास नदी के जलस्तर में एक मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इधर दीघाघाट और हाथीदह में भी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, गंगा अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। गांधीघाट में गंगा का जल स्तर शुक्रवार को 45.10 मीटर था, यहां नदी का खतरे का निशान 48.60 मीटर है। नदी अभी भी खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे है। दीघा घाट में नदी का जलस्तर 45.95 मीटर है। यहां नदी का खतरे का निशान 50.45 मीटर है। नदी यहां अभी भी खतरे के निशान से चार मीटर नीचे है। हाथीदह में नदी का जलस्तर 37.49 मीटर था, यहां नदी का खतरे का निशान 41.76 मीटर है। गंगा नदी का जलस्तर मनेर में भी बढ़ रहा है। हालांकि प्रयागराज और वाराणसी में नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.