हापुड़, फरवरी 23 -- नगर के वार्ड नंबर-29 के मोहल्ला गांधी गंज और कसेरठ बाजार में प्रकाश व्यवस्था काफी बदहाल है। ऐसे में वार्ड के सभासद शंशाक गुप्ता ने सोमवार को प्रकाश व्यवस्था के प्रभारी से मुलाकात की और समस्या का समाधान कराने की मांग की। सभासद शंशाक गुप्ता ने बताया कि वार्ड में सर्किट बंद होने के कारण पिछले कुछ समय से अंधेरा छाया हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बाधित होने से व्यापारियों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं आमजन की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। रात्रि के समय आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिससे नागरिकों में चिंता का माहौल है। सभासद ने संबंधित विभाग से तत्काल सर्किट दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने तथा भविष्य में ऐसी समस्या न उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.