बेगुसराय, जनवरी 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला प्रशासन की ओर से कारगिल विजय सभा भवन एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय, बेगूसराय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय मनीष, नगर निगम की मुख्य पार्षद पिंकी देवी सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। डीएम ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द के उनके विचार आज भी ...