मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। तुर्की रामजतन नगर स्थित मिथिलांचल दलित विकास समिति के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम एकता परिषद उत्तर बिहार कुढ़नी मुजफ्फरपुर की ओर से किया गया था, जिसकी अध्यक्षता शिवनाथ पासवान व संचालन परिषद के जिला संयोजक सह जेपी सेनानी रामलखींद्र प्रसाद ने की। बड़ी संख्या में लोगों गांधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं सर्व धर्म प्रार्थना हुई। गांधी जी के स्वतंत्रता आंदोलन के विचार, सिद्धांत, सत्य, अहिंसा और न्याय के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की गई। गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मौके पर एचपीजीवीएस के सचिव रामप्रवेश कुमार, जेपी सेनानी नवल प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया बसंत मांझी, इंद्रदेव मांझ...