पटना, अक्टूबर 3 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सेवा और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू के मूल्यों और आदर्शों का शब्दशः अनुसरण कर सुशासन की स्थापना की है। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर श्री कुशवाहा समेत कई वरीय नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अमिट और अग्रणी भूमिका को स्मरण करते हुए बापू को नमन किया। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय गांधी, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, श्वेता विश्वास, रामचर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.