मिर्जापुर, अगस्त 29 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज के मैदान पर गुरुवार को अंडर 17 अंडर 19 अंडर 14 वर्ष बालक/बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदामा प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता नगर क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज कछवां, बसंत इंटर कॉलेज, बीएलजे इंटर कॉलेज, शिव इंटर कॉलेज एवं स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज पैड़ापुर की टीम ने भाग लिया। अंडर 17 एव 19 बालक वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज, अंडर 14 में स्वामी गोविंदश्रम इंटर कॉलेज विजयी रहा। शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता शैलेंद्र भारती,जितेंद्र सिंह, दीपक कनौजिया, अमित, श्यामरूप स्कोर, शिवम और शुभम रेफरी रहे। शारीरिक शिक्षक कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में चयनित खिल...