हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र गांधी आश्रम हाजीपुर स्थित गांधी स्मारक पुस्तकालय में 'मासांत कवि गोष्ठी' का आयोजन का आयोजन किया गया। बहुचर्चित नाटककार अखौरी चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में आयोजित कवि गोष्ठी में स्थानीय रचनाकारों ने एक से बढ़कर रचना सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वप्रथम शिक्षक व साहित्यकार सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने हास्य कविता मुंछ पर ताव देकर देखने गया था मेला... से कवि गोष्ठी का आगाज किया। कवि मणिभूषण प्रसाद सिंह अकेला विशेष आग्रह पर नेपाल के कवि सम्मेलन में सुनाया गया बज्जिका कविता 'हम बिहारी हती, सै-से जन पर एक अकेला लोग कहे हम भारी हती.. तथा द्वितीय राउण्ड में 'ऊ गांव कहां गेल' सुनाकर कवि गोष्ठी को चरमोत्कर्ष पर पहुंचा दिया। डॉ. अशोक कुमार सिंह कांग्रेस पर व्यंग्य साधते हुए 'आलू से तू सोना बनाए, इसीलिए तू पप्प...