आजमगढ़, जुलाई 23 -- दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के खरसहन कला गांव स्थित श्री गांधी आश्रम दीदारगंज अतरौलिया की चहारदीवारी को ध्वस्त कर भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। अवैध कब्जा के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि श्री गांधी आश्रम दीदारगंज अतरौलिया की भूमि पर अवैध कब्जा करने के इरादे से एक व्यक्ति ने चहारदीवारी को ध्वस्त करा दिया। इसके साथ ही वह मजदूरों को लगाकर गांधी आश्रम परिसर स्थित पेड़ों को कटवा रहा है। अवैध कब्जे की जानकारी होने पर मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने प्रधान दिलीप यादव के नेतृत्व में गांधी आश्रम पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रधान ने आरोप लगाया है कि प्लाटिंग करने वाले कुछ भूमाफिया गांधी आश्रम की भूमि पर कब्जा कर उसे बेचने की तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.