मेरठ, जनवरी 6 -- कैंट क्षेत्र में गांधीबाग के पास जंगल में रविवार रात फिर तेंदुआ दिखाई देने का लोगों ने दावा किया। कहा कि तेंदुए ने जंगल में नील गाय का शिकार भी किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आसपास के लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत है। वन विभाग की टीम को तेंदुए की मौजदूगी के प्रमाण नहीं मिले, लेकिन जाल और पिंजरा लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया गांधी बाग के आसपास इलाके में कुछ लोगों को चार दिन पहले भी तेंदुआ दिखा था। उसी दिन वन विभाग को सूचना दी गई थी। वन विभाग की टीम ने कॉबिंग की और ट्रैप कैमरे लगाए थे। अब फिर कहा जा रहा है कि दो दिन से लगातार तेंदुआ दिख रहा है। रविवार रात फिर तेंदुआ दिखाई देने और जंगल में नील गाय का शिकार किए जाने की सूचना वन विभाग को...