पलामू, फरवरी 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर चौक के समीप सोमवार की शाम में चलती बाइक में आग लग गई जिससे गाड़ी जलकर नष्ट हो गया। हालांकि बाइक सवार गढ़वा जिले के रंका निवासी इंद्रदेव पासवान और उनके दोस्त की जान ससमय कूदकर दूर हट जाने से बच गई। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। इंद्रदेव पासवान ने बताया कि रेहला से इंटर की परीक्षा देकर एक दोस्त के साथ शाहपुर होते हुए गढ़वा जिले के रंका स्थित घर जा रहे थे। गांधीपुर चौक के समीप बाइक के इंजन में आग लग गई। बाइक सवार दोनों तुरंत बाइक पार्क कर दूर हट गए। उपस्थित लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया परंतु बाइक पूरी तरह जल गई। उसने बताया कि एक साल पूर्व गढ़वा से बाइक खरीदे थे। बाइक, गढ़वा जिले के चटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.