गांधीनगर, जनवरी 5 -- मध्य प्रदेश के इंदौर के बाद अब भाजपा शासित गुजरात के गांधीनगर शहर में संदिग्ध टायफाइड के 100 से अधिक मामले सामने से हड़कंप मच गया है। हालात को बेकाबू होने से रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभालते हुए गुजरात सरकार और प्रशासन को युद्धस्तर पर काम करने के आदेश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर टायफाइड से प्रभावित बच्चों एवं लोगों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा तुरंत और सही इलाज सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही गांधीनगर सिविल अस्पताल में पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। यह भी पढ़ें- इंदौर के बाद गुजरात के गांधीनगर में 100 लोग अस्पताल में भर्ती; पानी के सेंपल लिए उन्होंने लीकेज की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.