बोकारो, फरवरी 5 -- जरीडीह बाजार। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेरमो प्रखंड के तीन नंबर गांधीनगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन आगामी 27 फरवरी को किया जायेगा। वहीं 28 फरवरी को हवन व भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के कमलेश सिंह, सत्य नारायण चौधरी, जुगनू सिंह, राजेश सिंह, रामेश्वर साव, राकेश सिंह, तारकेश्वर साव, मनोज राय, प्रभु दयाल सिंह, जलेश्वर ठाकुर, अजीत सिंह आदि तैयारियों में लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...