पिथौरागढ़, मार्च 18 -- मुनस्यारी, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव गांधीनगर में जूनियर हाईस्कूल न खोले जाने से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जूनियर हाईस्कूल न होने से बच्चें पांचवीं के बाद पढ़ाई को रोजाना आठ किमी पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। गांधीनगर में निवर्तमान ग्राम प्रधान राजेश रोशन के नेतृत्व में ग्रामीण पांच किमी पैदल चलकर और फिर 24 किमी वाहन से यात्रा कर तहसील परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और फिर धरने में बैठ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.