फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- फिरोजाबाद। नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में मंडल पकड़ो अभियान लगातार जारी है। सोमवार को चलाए गए अभियान में मोहल्ला गांधीनगर के अलावा कोटा रोड स्थित पथवारी मंदिर से 42 बंदर पकड़ने में सफलता हासिल की। एसएफआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत के आधार पर बंदर पकड़ने वाली टीम ने मोहल्ला गांधीनगर के अलावा कोटला रोड स्थित माता पथवारी मंदिर से लगभग 42 बंदर पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लोग बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर सभी बंदरों को शहर की सीमा से बाहर छोड़ दिया। कड़ाके की ठंड में अभियान चलते देखकर क्षेत्रीय लोगों की काफी संख्या में भीड़ लग गई। लोगों की शिकायत के आधार पर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...