रांची, जनवरी 7 -- रांची, संवाददाता। सीसीएल के केन्‍द्रीय अस्‍पताल गांधीनगर कांके रोड में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में नई दिल्ली के एक निजी अस्‍पताल के चिकित्‍सक सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव राठी हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच करेंगे व चिकित्‍सीय सलाह देंगे। सीसीएल ने कहा है कि हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जांच के पेपर हों तो उसे जरूर साथ लाये। गौरतलब है कि सीसीएल की ओर से नियमित तौर पर विशेषज्ञ चि‍कित्‍सकों को आमंत्रित कर विभिन्‍न बीमारियों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्‍य जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक ...