मधेपुरा, जनवरी 31 -- कुमारखंड ,निज संवाददाता। सीएचसी परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कुष्ठ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार ने किया। इस दौरान सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कुष्ठ रोग मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। डीईओ मो मुजाहिद ने सभी पदाधिकारी,एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी को संदेश पत्र सुनाया और सभी को कुष्ठरोग मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्प पत्र पढ़वाते हुए शपथ दिलाया। मौके पर सीएचसी प्रभारी ने कहा कि महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह एवं सेवा भाव रखते थे । उन्होंने कुष्ठ रोगियों के प्रति महात्मा गांधी के विचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग...