गोड्डा, नवम्बर 30 -- पथरगामा, प्रतिनिधि रविवार को गांधीग्राम परसपानी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान माल रामपुर निवासी स्वर्गीय यदुनंदन पंजियारा के पुत्र दिनकर पंजियारा के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार दिनकर पंजियारा सड़क पार कर रहे थे, तभी गोड्डा की ओर से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि दिनकर सड़क पर ही गिरकर घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने उनका इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि दिनकर के पैर और एड़ी में गहरा जख्म हुआ है, जिसमें 22 टांके लगाए गए हैं। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ह...