गिरडीह, जनवरी 14 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। जेएमएम युवा मोर्चा के जिला सचिव फरदीन इम्तियाज़ अहमद ने कहा कि गांडेय विधानसभा में विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व मे विकास की गाथा लिखी जा रही है। आजादी के बाद यह विधानसभा उपेक्षित था, लेकिन कल्पना सोरेन के विधायक बनते ही विकास रफ्तार पकड़ चुकी है। यह विधानसभा क्षेत्र राज्य का सबसे विकसित क्षेत्र होगा। फरदीन अहमद ने कहा कि कल्पना सोरेन के विधायक बनते ही गांडेय पंडरिया लछुडीह में सड़क निर्माण हुआ। जिससे हजारों लोगों को लाभ मिला। गांडेय मे डिग्री कॉलेज, बेंगाबाद में स्टेडियम की आधारशिला रखी गई। आजादी के समय से वंचित कई गांवों को सड़क से जोड़ा गया। कहा कि आनेवाले दिनों में पूरे विधानसभा में कई योजनाएं धरातल पर उतरेगी। जिससे न सिर्फ हर गांव में बिजली सड़क की सुविधा होगी, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी कई काम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.