गिरडीह, अक्टूबर 4 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के हरिपालडीह गांव की रहने वाली मसोमात पूजा देवी का मिट्टी का घर लगातार बारिश से शुक्रवार की सुबह गिर गया। हालांकि जब घर गिरा उस समय पूजा देवी दुर्गा पूजा मनाने अपने मायके गई हुई थी। पूजा देवी के ससुराल के परिजनों ने घर गिरने की सूचना उन्हें दी जिसके बाद वह अपने मायके से हरिपालडीह गांव पहुंची और घर का ताला खोलकर अन्य परिजनों की मदद से घर का सामान को बाहर निकाला। बता दें कि बीते मार्च माह में पूजा देवी का पति सुधीर वर्मा की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। पूजा देवी का खपरैल का मकान गिरने के बाद वह अपने घर के छत में प्लास्टिक डालकर घर में रह रही है। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के उप मुखिया त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा सहित अन्य लोग हरिपालडीह पहुंचे और मसोमात को सरकारी योजनाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.