गिरडीह, फरवरी 4 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़, पांडेयडीह, शीतलाटांड़, कच्छैल, गांडेय, गिरनिया, परमाडीह, दलवाडीह, लोहारी, फुलजोरी घाट कुल, करमैय, कारोडीह सहित विभिन्न पंचायतों के मुस्लिम बहुल गांवों में मंगलवार रात को शब ए बरात का त्योहार मनाया गया। त्योहार का लेकर मंगलवार सुबह से ही घर की महिला-पुरुष ने अपने घरों की साफ-सफाई की। कब्रिस्तान की भी साफ-सफाई की गई। घर के सदस्यों ने रोजा रखा और गुजर चुके पूर्वजों की रुह की शांति के लिए फातिहा कराया। इबादत की रात में लोग मस्जिदों में इबादत कर अल्लाह से रहमत और गुनाहों की माफी मांगी। शब ए बारात की रात को गांडेय प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूर्वजों के नाम पर कुरानखानी, फातिहा कर उनके रुह की शांति के लिए फातिहा किया एवं ह...