गिरडीह, जनवरी 6 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के गांडेय, अहिल्यापुर, बुधुडीह, झरघंट्टा, करीबांक सहित विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में दो दिन के राहत के बाद पुनः ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के कारण ग्रामीणों के दिनचर्या में काफी बदलाव देखा गया है। बता दें कि रविवार और सोमवार से क्षेत्र में फिर से ठंड हवा चलना शुरू हो गई जिससे शीतलहरी बढ़ गई। बीते दो दिनों में क्षेत्र में 12 बजे के बाद धूप खिला। शीतलहरी में ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे। सड़कों में ग्रामीणों की भीड़ नहीं रही। कई ग्रामीण दोपहर 12 बजे के बाद घर से जरुरत पड़ने पर घर से बाहर निकले। शाम को 7 बजते ही गांडेय बाजार की सड़कें सूनसान हो गई। शीतलहरी में ग्रामीण सुबह। और शाम को अलाव जलाकर शीतलहरी से बचने का प्रयास करते रहे। इधर ठंड को देखते हुए प्रशासन ने सभी कोटि के विद्यालयों में संच...