गिरडीह, जुलाई 18 -- गांडेय। गांडेय मुखिया संघ के सदस्यों ने गुरुवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ मुर्मू की अध्यक्षता में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू से गिरिडीह सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस क्रम में मुखिया संघ के सदस्यों ने गांडेय विधायक का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। बातचीत के क्रम में मुखिया संघ के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। मौके पर बड़कीटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम ने प्रखंड में बिजली और सड़क की समस्या बताई। मौके पर गांडेय मुखिया अमृत लाल पाठक, मो अकबर, नवीन वर्मा, शीतल कुमारी, मो इस्माइल, मो करामत, मो अलाउद्दीन, मो मकसूद सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.