गिरडीह, जुलाई 10 -- गिरिडीह। झारखंड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के तत्वाधान में बुधवार को जिला स्तरीय लिटिल चैंपियन फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर 12 बालक व बालिका) का आयोजन सर्कस मैदान में हुआ। बालक वर्ग में गांडेय प्रखंड ने गिरिडीह प्रखंड को हराया। बेंगाबाद प्रखंड तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग में बगोदर प्रखंड धनवार प्रखंड को हराकर विजेता बना। गिरिडीह प्रखंड तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने किया था। इसके समापन पर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...