गिरडीह, अगस्त 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के कर्रीबाक पंचायत के मंडरो गांव निवासी रवि सिन्हा के 29 वर्षीय पुत्र सुमन सौरभ को शुक्रवार को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने धनबाद के आइएसएम में आयोजित कार्यक्रम में मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति के द्वारा युवक को सम्मानित होने से मंडरो गांव में खुशी की लहर है। युवक के सम्मानित होने पर अभिषेक सिन्हा, सुधाकर सिन्हा, सुरेश रवानी, जयंत सिन्हा, प्रदीप मंदिलवार, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रसाद सोरेन आदि ने बधाई दी है। बता दें कि सुमन सौरभ आइएसएम धनबाद में शैक्षणिक सत्र में 2023-25 में आईआईटी से एमटेक पूरा किया था। अपने शैक्षणिक सत्र के दौरान वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे जिसके कारण उन्हें शुक्रवार को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.