गिरडीह, नवम्बर 17 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय बाजार में शनिवार रात चोरों ने दो घरों में चोरी कर ली। रविवार की सुबह भुक्तभोगियों को घटना की सूचना मिली तो उनलोगों ने इसकी जानकारी गांडेय पुलिस को दी। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आंनद प्रकाश सिंह रविवार को दल - बल के साथ पहुंचे और चोरी हुए घरों का जायजा लिया। दोनों भुक्तभोगी गांडेय थाना में आवेदन दिया है। बता दें कि चोरों ने गांडेय बाजार निवासी मसोमात गुड़िया देवी की छत में सेंध काटकर गेट खोलकर अंदर रुम में पहुंचे। चोर रुम में रखा हुआ दो बक्सा लेकर चले गए। चोरों ने बक्सा में रखे सामान निकालकर बक्सा को खेत में फेंक दिया। गुड़िया देवी ने बताया कि बक्सा में रखे लगभग 50 हजार रुपया नगद, 40 हजार के सोना चांदी के जेवरात और कपड़ा लेकर चोर फरार हो गए। दू...