बक्सर, जून 24 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव के मुंगाव गांव स्थित बाबा मुंगेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ का सोमवार को शिव-पार्वती विवाह के भव्य आयोजन के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। शिव-पार्वती विवाह में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे गांव में उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। शिव बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों ने समां बांध दिया। भगवान शिव के रूप में कलाकार के साथ श्रद्धालु भी अलग-अलग वेशभूषा में शामिल हुए। बारातियों ने नृत्य और जयघोष से वातावरण को शिवमय बना दिया। झांकियों में राधा-कृष्ण, राम-सीता, लक्ष्मी-विष्णु समेत देवी-देवताओं की झलकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों की प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.