मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- कोतवाली पुलिस ने 900 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। मंगलवार को कोतवाली में तैनात एसआई कुलदीप कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कुलदीप कुमार ग्राम रतुपुरा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान पीयूष उर्फ अमित पुत्र सुशील, निवासी ग्राम रतुपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...