गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- मोदीनगर। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा बरामद किया है। एसीपी मोदीनगर अमित कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश क्षेत्र में गांजा बेचने के लिए आया है। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम विकास शर्मा उर्फ लीली देवनगर कॉलोनी बताया। बदमाश के पास से एक किलो आठ ग्राम गांजा मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...