शामली, जनवरी 28 -- बुधवार को स्थानीय पुलिस ने अम्बेहटा रजवाहा पटरी, जिडाना पुलिया के पास छापेमारी कर दो तस्करों आदिल पुत्र याकूब, ग्राम मवई, कैराना और नावेद पुत्र मुनशाद, ग्राम पंजीठ,को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे 4 किलो 800 ग्राम किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। उनके पास से एक 315 बोर तमंचा सहित एक जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली मारुति स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...