नोएडा, फरवरी 15 -- नोएडा। शहर के अलग-अलग हिस्से में चोरी और गांजे की तस्करी करने वाले शातिर को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने रविवार को थानाक्षेत्र से दबोच लिया। बदमाश के पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उसकी पहचान दिल्ली के मोहम्मद सलमान उर्फ विनय उर्फ शान के रूप में हुई है। आरोपी का जब पुलिस ने आपराधिक इतिहास पता किया जो उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 15 केस विभिन्न धाराओं में दर्ज होने की जानकारी मिली। ज्यादातर केस चोरी की धाराओं में दर्ज हैं। 28 वर्षीय सलमान पूर्व में भी कई बार दिल्ली से जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद सलमान ने गांजे की तस्करी करना शुरु किया। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपने कई नाम रखे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...