गाजीपुर, फरवरी 21 -- पतार। बरेसर पुलिस ने गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया। उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अंगद बिंद एक किलो गांजा लेकर कहीं बेचने के लिए जा रहा है। सूचना पर अंगद बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 1.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी अंगद थाना क्षेत्र के सागा पाली मुरार सिंह का रहने वाला है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...