मधुबनी, जनवरी 23 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। गांजे की बोरियां छोड़ कर भाग रहे दो धंधेबाजों को सुरक्षा अधिकारियों ने बाराटोल से खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। वे लोग एक चारपहिया वाहन से गांजे की बोरियां नीचे उतार रहे थे। उसी वक्त गुप्त सूचना पाकर सुरक्षाबलों की टीम वहां पहुंच गयी। मौके से संबंधित वाहन लेकर ड्राइवर भाग निकला। जब्त गांजे की मात्रा 59 किलो 190 ग्राम है। उसे दो बोरियों में बंद किये गये हैं। बरामदगी, जब्ती व गिरफ्तारी की कार्रवाई शुक्रवार को गंगौर एसएसबी और साहरघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से की। मजिस्ट्रेट मधवापुर सीओ सुनील कुमार की मौजूदगी में जब्त गांजे को सील किया गया। फिर, पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि एसएसबी सब इंस्पेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.