हरिद्वार, जुलाई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। भारी मात्रा में गांजे के साथ पकड़े गए मामले में आरोपी की युवक जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश एन डीपीएस एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट ने रद्द कर दी है। शासकीय अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चौहान ने बताया कि 14 जून 2025 को कोतवाली ज्वालापुर में तैनात उपनिरीक्षक नवीन नेगी अपने सहकर्मियों के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम जटवाड़ा पुल की तरफ से आगे जा रही थी। तभी पुलिस टीम को एक स्कूटी पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए थे, जो पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे थे। इसी दौरान भागने का प्रयास करने पर स्कूटी पर पीछे बैठा एक युवक दो पोटलियों समेत नीचे गिर गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.