जमशेदपुर, फरवरी 13 -- मानगो उलीडीह से 225 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों की जमानत अर्जी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत से मंजूर हो गई। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि मनोज दास और विशाल मंडल को पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इधर, अदालत में जमानत पत्र भरने के बाद दोनों आरोपी जेल से रहा हो गए। अधिवक्ता के अनुसार पुलिस ने केस में गांजा जैसा पदार्थ बरामद होने का दावा किया था। जिसका लाभ आरोपियों को मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...