लखनऊ, फरवरी 2 -- तालकटोरा थानाक्षेत्र में गांजा बेचने की शिकायत करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत की। इससे नाराज होकर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। राजाजीपुरम, गाजी हैदर कैनाल निवासी मालती यादव ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे मोहल्ले में अचानक शोर शराबा शुरू हो गया। वह घर से बाहर निकले तो देखा कि पड़ोसी संजय आर्यन, सोनू, मोनू पांच-छह साथियों के साथ ईशू यादव, अभिषेक कश्यप और अभिषेक रावत को मारपीट कर रहे थे। यह देखकर मोहल्ले के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो किसीने ईशू के सिर पर ईट मार दी। वह खून से लथपथ जमीन में गिर पड़ा। आरोपी ईशू को मरा समझकर भाग निकले। इस बीच किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.