सोनभद्र, दिसम्बर 10 -- रेणुकूट। पिपरी थाना पुलिस ने बुधवार को गांजा विक्री के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना पिपरी में पंजीकृत एक एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित आरोपी राजेश पाण्डेय पुत्र जनार्दन पाण्डेय, हाल पता समता भवन पद्मिनी होटल के सामने पटेल नगर मुर्धवा, मूल निवासी ग्राम सराय, थाना पँवारा, जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट में एक मुकदमा पंजीकृत है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने और पिलाने के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान पाँच व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शम्भूनाथ यादव निवासी रेनुकूट, बनारसी प्रसाद गोंड व नन्द कुमार निवासी अनपरा, पंकज कुमार सिंह व भक्ति ...