दरभंगा, फरवरी 3 -- बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में गांजा पीने से मना करने पर दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना गत 28 जनवरी की शाम की है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पीड़ित ने बहेड़ी थाने में आवेदन देकर सभी आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...