हाजीपुर, अगस्त 3 -- लालगंज, संवाद सूत्र। हरियाणा पुलिस ने लालगंज पुलिस के सहयोग से शनिवार को गांजा तस्करी के मामले में सोनपुर के सरोज राय को लालगंज से गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई। वह लालगंज अपने ननिहाल आया हुआ था। उस पर हरियाणा में गांजा तस्करी का मामला दर्ज हैं। यह जानकारी लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...